श्री रेणुका जी : गनोग पंचायत में बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों व प्रधान को ताले में बंन्द करने तथा प्रधान को जातिवाचक शब्द बोलकर प्रताडित करने पर जिला प्रशासन ने कडा संज्ञान लिया है | डी सी सिएमौर श्री आर. एस नेगी ने एस. पी. सिएमौर जे. पी. सिहं को जिला प्रशासन की और से भेजे पत्र में लिखा है कि इस सारे प्रकरण की जांच तीन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए की जाए | जिसमें न्यायपालिका की प्रथम सीढी पंचायत पर हमला व पंचायत प्रतिनिधियों को घेरकर बंदी बनाकर रखना, अनुसूचित जाति की प्रधान को जाति वाचक शब्द बोलकर उत्पीडित किया जाना है | एस. पी. जे. पी. सिहं ने बताया कि कि जांच के लिए एस. एच. ओ. रेणुका को आदेश दिए गए है |




















